- Hindi News
- टेमीफ्लू की शॉर्टेज, 5 दिन की बजाए दो दिन की दे रहे खुराक
टेमीफ्लू की शॉर्टेज, 5 दिन की बजाए दो दिन की दे रहे खुराक
छोटेबच्चों को स्वाइन फ्लू के इलाज में दिया जाने वाला टेमीफ्लू सिरप खत्म हो गया है। दवा वितरण केंद्र पर अब छोटे बच्चों को भी टेबलेट ही दी जा रही हैं। यहां सिर्फ मोबाइल टीम के लिए दो सिरप बचे हैं। लेकिन संदिग्ध रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों में जुकाम-खांसी और निमाेनिया के केस बढ़ रहे हैं।
अबतक इतनी आई दवा
मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा याेजना के तहत अब तक अलवर को 27 हजार 700 टेमीफ्लू 75 ग्राम और 20 हजार टेमीफ्लू 30 ग्राम मिल चुकी हैं। प्रदेशभर में शॉर्टेज के कारण 450 सिरप की शीशी ही मिली है। स्वाइन फ्लू की यह दवा पूरे जिले के लिए है।
सख्तमॉनिटरिंग के निर्देश
जिलाकलेक्टर ने स्वाइन फ्लू को लेकर सख्त मॉनिटरिंग और स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की शनिवार को बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिलेभर में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की सक्रियता बढ़ाएं, जिससे डोर टू डोर स्क्रीनिंग होगी तो स्वाइन फ्लू के रोगी सही तरीके से चिह्नित हो सकेंगे। बैठक में सीएमएचओ डॉ. आरके मीणा, नोडल अधिकारी डॉ. परमिंदर सिंह, आईएमए प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
मेडिकल रिपोर्टर . अलवर
राजीवगांधी अस्पताल में टेमीफ्लू की शॉर्टेज गई है। अब डॉक्टर की लिखी पर्ची पर दवा वितरण केंद्र से रोगी को दो दिन की ही दवा दी जा रही है। जबकि रोगी को पांच दिन ये दवा लेनी होती है। दवा की कमी के कारण फार्मासिस्ट को ये निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दो दिन में जुकाम-खांसी सही नहीं हुअा तो रोगी तीन दिन की और दवा ले सकते हैं। यह दवा की बचत के लिए किया गया है। क्योंकि रोगी सही होने पर दवा फेंक देता है। राजीव गांधी अस्पताल में शुक्रवार को दवा खत्म होने के बाद शनिवार को तीन हजार टेमीफ्लू 75 ग्राम और तीन हजार टेमीफ्लू 30 ग्राम की आपूर्ति मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के जिला औषधि भंडार से की गई, जो अस्पताल के रोगियों की संख्या के मुकाबले नाकाफी हैं। यहां मेडिसन विभाग और शिशु अस्पताल की प्रतिदिन कुल ओपीडी करीब 1300 से 1400 रोगियों की है। इसी कारण रोगियों को दो दिन की चार टेबलेट दी जा रही हैं।
^अस्पतालमें फिलहाल स्वाइन फ्लू की दवा टेमीफ्लू उपलब्ध है। दवा की सप्लाई लगातार रही है। सिरप खत्म हो गया है। उसके स्थान पर टेमीफ्लू दी जा रही है। डॉ.भगवान सहाय, पीएमओ अलवर