रामचरण महाराज की जयंती 15 को
अलवर. विजयवर्गीयवैश्य मंडल की ओर से 15 फरवरी को स्कीम नंबर दस स्थित विजयवर्गीय विद्यामंदिर में स्वामी रामचरण महाराज की 295 जयंती मनाई जाएगी। प्रचार मंत्री अनूप विजय ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के आखिर में भंडारा होगा।