पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी विषय को रोचक बनाने पर कार्यशाला

अंग्रेजी विषय को रोचक बनाने पर कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. वीएल मैमोरियल किड्स स्कूल में शुक्रवार को अंग्रेजी विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मैकमिलन ग्रुप की डॉ. सबीना पिल्लई द्वारा अध्यापकों को अंग्रेजी विषय में उत्तम शिक्षण कौशल विकसित करने की अनेक गतिविधियां कराई। उन्होंने कहा कि उत्तम शिक्षण के लिए प्रेम, लगन, मेहनत अभिप्रेरणा का होना आवश्यक है। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या ने रेखा शारदा ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों और शिक्षकों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ विद्यालय के निदेशक अजय लोचन माथुर एवं किड्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा ने प्रशिक्षकों का स्वागत किया। अध्यापिका कुलदीप कौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।