पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 को खाटूधाम जाएगी पदयात्रा

22 को खाटूधाम जाएगी पदयात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. गणेशश्याम मंदिर पदयात्रा समिति की शनिवार को शिवाजीपार्क स्थित गणेश श्याम मंदिर में बैठक हुई। बैठक में 22 फरवरी को खाटूधाम जाने वाली पदयात्रा के संबंध में चर्चा हुई। प्रवक्ता शिवचरण ने बताया कि सुबह 8 बजे शिवाजीपार्क स्थित गणेश श्याम मंदिर से खाटूधाम के लिए पदयात्रा रवाना होगी। 26 फरवरी को पदयात्रा खाटूधाम पहुंचेगी। बैठक में कैलाश सैनी, रामनिवास सैनी, पंकज, अनिल अरोड़ा, राजेश वर्मा, चिरंजीलाल सैनी, लक्ष्मण यादव, अनिल, दौलत सिंह, भारत शर्मा, सुनील मिश्रा, चंदा सैनी सहित अन्य मौजूद थे।