राजपूत युवा परिषद का विरोध
अलवर |श्रीराजपूत युवापरिषद ने जिला प्रमुख चुनाव में हुई क्रास वोटिंग की निंदा करते हुए विरोध जताया है। प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल सिंह तंवर के अनुसार समाज के प्रत्याशी की हार को सुनियोजित षड़यंत्र बताते हुए भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की बात कही है। इसके लिए शनिवार शाम को बुलाई बैठक में परिषद के उपेंद्र सिंह चौहान, शिवराज सिंह तंवर, भवानीसिंह शेखावत आदि मौजूद थे।