लक्ष्मणगढ़| भाजपा की ओर से काेई प्रत्याशी नहीं उतारने से लक्ष्मणगढ़ प्रधान की सीट पर कांग्रेस की शीला मीणा निर्विरोध चुनी गई। लक्ष्मणगढ़ एसटी के लिए आरक्षित थी। पंचायत समिति में 27 वार्ड हैं। इसमें से 11 कांग्रेस, 8 भाजपा, 7 निर्दलीय 1 पर बसपा की जीत हुई।
प्रधान पद के लिए भाजपा ने फार्म ही नहीं भरा। राजपा से बन्नाराम मीणा को दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने भी फार्म नहीं भरा। कांग्रेस से दो प्रत्याशी वार्ड 17 से शीला मीणा तथा वार्ड 15 से कैलाश मीणा ने फार्म भरा था। बाद में कैलाश मीणा ने नाम वापस ले लिया।
बहरोड़| बहरोड़ पंचायत समिति में लगातार दूसरी बार महिला प्रधान बनी है। यहां भाजपा की रीना यादव निर्विरोध प्रधान चुनी गई। शनिवार को प्रधान पद की दावेदारी पर भाजपा की ओर से वार्ड 18 से रीना यादव वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र यादव ने नामांकन फार्म दाखिल किए। कांग्रेस ने दावेदारी तक नहीं जताई।