पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक बनना चाहती थी जिला प्रमुख रेखा यादव

शिक्षक बनना चाहती थी जिला प्रमुख रेखा यादव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलेकी नई प्रमुख रेखा यादव की दिली ख्वाइश शिक्षक बनने की थी, इसके लिए उन्होंने अलवर में रहकर कुछ दिन बीएड की तैयारी भी की थी। तिजारा के कमालपुर निवासी जिला प्रमुख रेखा यादव के अनुसार उनके ससुर नवल सिंह भी तिजारा ब्लाॅक में शिक्षक हैं तथा उनकी कई सहेलियों के टीचर बनने के बाद उन्होंने भी शिक्षक बनने का ख्वाब संजोया था। इसके लिए उन्होंने कुछ समय अलवर में रहकर बीएड तैयारी के लिए कोचिंग भी की थी। बकौल रेखा- हाल ही मैने बीए की शिक्षा पूरी की है, लेकिन मार्कशीट नहीं होने के कारण नामांकन पत्र में 12 वीं तक की ही पढ़ाई का उल्लेख किया था। जिला प्रमुख का कहना है कि मेवात क्षेत्र में बालिका शिक्षा का स्तर बेहद कमजोर है, ऐसे में वे पूरे जिले के विकास के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या रोकने को प्राथमिकता पर रखेंगी। शपथ लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, निर्वाचित पार्षदों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को दिया है।

गैर-राजनीतिकपरिवार से है िजला प्रमुख : जिलाप्रमुख गैर-राजनीतिक परिवार से हैं। पति राजू पिछले डेढ़ वर्ष से तिजारा युवा मंच का गठन कर इलाके के युवाओं के लिए रोजगार की मांग पर दो बार पांच-पांच दिन का आमरण अनशन कर चुके हैं।