नीमराना| नीमराना पंचायत समिति के प्रधान पद पर निर्दलीय सविता यादव ने बाजी मारी। सविता यादव ने भाजपा की निम्मा देवी को तीन वोट से पराजित किया। भाजपा के तीन पंचायत समिति सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग करके भाजपा को हरा दिया।
भाजपा के टिकट से पंचायत समिति का चुनाव जीते सत्यवीर यादव, राजू सिंह एवं सिकन्दर सिंह निर्दलीय प्रत्याशी सविता यादव के काफिले में आए। तीनों ने क्रॉस वोट डालकर भाजपा का पुन: बोर्ड बनने से रोक दिया।
पंचायत समिति के वार्ड नं. दस से कांग्रेस के सिंबल पर जीती सरला यादव ने भी अपना वोट निर्दलीय प्रत्याशी सविता यादव को दिया। कुंदनसिंहपुरा निवासी नवनिर्वाचित प्रधान सविता यादव गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं।
कांग्रेस के तीन सदस्यों ने की क्राॅस वोटिंग,भाजपा जीती
थानागाजी| पंचायतसमिति थानागाजी में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भी प्रधान नहीं बना पाई। भाजपा प्रत्याशी ललिता देवी ने प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में बाजी मारी। ललिता देवी ने कांग्रेस की संती देवी को 5 मतों से हराया। पंचायत समिति के 21 वार्डों में से भाजपा की ललिता को 13 कांग्रेस की संती को 8 मत मिले।
ललिता देवी कोला का बास गांव निवासी है एमए बीएड है। थानागाजी पंचायत समिति में कुल 21 वार्ड हैं। इनमें से कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 8 तथा 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। प्रधान पद के लिए 11 वोट जरूरत थी और कांग्रेस के पास यह बहुमत था। लेकिन चुनाव में पास उलटा पड़ा। कांग्रेस के तीन सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में वोट कर दिया।