पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में बच्चों को खिलाई पेट में कीड़े मारने की दवा

स्कूलों में बच्चों को खिलाई पेट में कीड़े मारने की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जिले के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को नेशनल डीवर्मिंग डे पर एक से 19 साल तक के बच्चों को पेट में कीड़ों की दवा खिलाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के मोरसराय उच्च प्राथमिक स्कूल में जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इसके बाद सीएमएचओ डॉ.आरके मीणा ने बच्चों को गोली वितरण की।
आरसीएचओ डॉ. ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि जिले में दस लाख बच्चों को एलबेंडाजोल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में मंगलवार को दवा से वंचित बच्चों को 13 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी, जबकि एक से पांच साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर 13 फरवरी तक रोजाना गोली खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि पेट में कीड़ों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो रहा है और वे एनीमिया के कारण कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल खुदनपुरी में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस पर विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोली वितरित की गई। शिक्षक बलवीर सिंह चौधरी ने बच्चों के हाथ धुलवाए। संस्था प्रधान रत्ती राम ने स्वच्छता के फायदे बताए।