गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जताया विरोध
अलवर | शहरकांग्रेस कमेटी की ओर से घरेलू गैस सिलेंडरों के घटाए गए दाम फिर से बढ़ाए जाने का विरोध किया है। प्रवक्ता सुनील पाटोदिया ने बताया कि राज्य सरकार प्रति घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए सब्सिडी दे रही थी, मगर सरकार ने इस सब्सिडी को वापस ले लिया है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक भार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सब्सिडी वापस लेने से सरकार के प्रति आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है।