प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र वितरित
अलवर | जिलाउद्योग केंद्र की ओर से प्रायोजित बैग प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वावलंबन निराश्रित महिला अल्पावास गृह में 25 प्रशिक्षणार्थियों को जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अविनाश कौशिक ने प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौलतराम हजरती ने की। इस मौके पर डॉ. शचि आर्य, मधु गुप्ता, मामराज सैनी, कुसुम गुप्ता, अलका मित्तल, मधु रस्तोगी, खेमचंद जाटव, मधु जैन आदि मौजूद थे। संचालन सुनीता सैनी ने किया।