अलवर | जोश ग्रुप के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर एमपी स्वामी के नाम ज्ञापन भेजकर शहर में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिजों का नामकरण देश के शहीदों के नाम पर करने की मांग की है।
ज्ञापन में रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज का नाम शहीद भगतसिंह, तिजारा फाटक ओवरब्रिज का नाम शहीद राजगुरु, काली मोरी फाटक स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज का नाम शहीद सुखदेव, आर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं इटाराना मार्ग ओवरब्रिज का नाम शहीद युवराज प्रतापसिंह पुल रखे जाने की मांग की है।
ज्ञापन में लिखा है कि यदि इन ओवरब्रिजों का नामकरण देश के शहीदों के नाम किया जाता है तो लोगों को उनसे प्रेरणा मिलेगी।