पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस अधिकारियों ने कार्यशाला में की चर्चा

एनएसएस अधिकारियों ने कार्यशाला में की चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| आरआरकॉलेज में अलवर दौसा संभाग के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला के आखिरी दिन मंगलवार को विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि प्रथम सत्र में डॉ. हेमा देवरानी ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में पहल करने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में डॉ. राजीव सक्सेना ने अनुशासित जीवन एवं स्वास्थ्य को लेकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। खुले सत्र में एनएसएस के सफल संचालन पर परस्पर विचार विमर्श हुआ और सुझाव मांगे गए। समापन सत्र के मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश गोयल थे। उन्होंने आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डाला। डॉ. दीपचंद गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने संभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। संजय दरगन ने संचालन डॉ. शशिकांत गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यशाला को संबोधित करते एसडीएम राजेश गोयल।