पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर लोगों में खुशी

आप की जीत पर लोगों में खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत मिलने पर कई संगठनों ने खुशी जाहिर की है। इसे जनहित की बात करने वाली पार्टी की जीत करार दिया गया है। इंडियन सोशल एक्शन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव आम आदमी पार्टी के सदस्य डॉ. वीरेंद्र विद्रोही ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को इतिहास की क्रांतिकारी घटना करार देते हुए कहा है।
कि दिल्ली की जनता ने सत्ता मद को चुनौती देते हुए अपनी ताकत का उपयोग कर बता दिया कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शहर सचिव भोला राम शर्मा ने महंगाई, श्रमिकों का विरोध करने तथा धर्म एवं सांप्रदायिकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ जनता का एकजुट फैसला आप की जीत को करार दिया है।
आल इंडिया यूथ फैडरेशन के जिला प्रवक्ता शचींद्र कौशिक ने इसे पूंजीवादी नीतियों को बढ़ावा देने वाली पार्टियों के खिलाफ जनता का विरोध करार देते हुए कहा कि जनता ने बता दिया कि भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। अलवर जिला राज मिस्त्री मजदूर यूनियन ने जिला महामंत्री राजकुमार बक्षी का कहना है कि दिखावा करने आम जन को झूठे वादों से गुमराह करने वाली सरकार के खिलाफ लोगों ने एकजुट होकर आप को बहुमत दिया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की जीत का जश्न शहर में नंगली सर्किल पर मनाया गया। जिला समन्वयक रमेश बैक्टर ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी आतिशबाजी की। कार्यक्रम में जिला सचिव दीपक मिश्रा, रमेश चंद जैन, नवल शर्मा, मनीष गुप्ता, वागीश, यश अरोड़ा, मनीष माथुर, सौरभ, शरद, सुबेदीन, देवेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसे पार्टी की रीति-नीतियों के साथ आमजन की जीत बताया।