- Hindi News
- पौधरोपण दिवस के रूप में मनाएंगे वेलेंटाइन डे
पौधरोपण दिवस के रूप में मनाएंगे वेलेंटाइन डे
अलवर| जैनशिक्षण संस्थान एवं रोटरी क्लब ऑफ अलवर ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को प्लांटाइन डे(पौधारोपण दिवस) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पौधे की देखभाल के प्रति लोगों को जाग्रत करने के लिए प्रतियोगिताएं भी होंगी। दोनों संगठनों का मानना है कि जिसने प्रकृति पर्यावरण के प्रति प्रेम को जीवन में अपनाया है, उसने ही मानव अन्य जीवों के प्रति प्रेम को सच्चे अर्थों में समझा है। जैन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष महेश जैन ने पत्रकारों को बताया कि प्रकृति से सब प्राणियों को सब कुछ मिलता है। इसलिए मानव को प्रकृति और पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्लांटाइन डे की शुरुआत की है। जैन का कहना है भगवान कृष्ण ने प्रकृति के प्रेम का संदेश अपनी लीलाओं में दिया है। इसलिए उन्होंने पानी, हवा, पेड़ जीवों के संरक्षण के बात कही। इस भावना को ध्यान में रखकर 14 फरवरी को आदिनाथ जैन शिक्षण संस्था के स्कीम आठ स्थित परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। अर्जुन, रूद्राक्ष गिलोय के पौधे लगाएं जाएंगे। ऐसे पौधे प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों को घर में लगाने के लिए पौधे दिए जाएंगे। इन पौधों को लोग सालभर सुरक्षा करें। इसके लिए प्रतियोगिता शुरू की है। इस दिन पौधा लगाने वाले जिस व्यक्ति का पौधा सबसे अधिक विकसित रूप में मिलेगा। उसे पुरस्कार दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रोटेरी क्लब ऑफ अलवर के अध्यक्ष सुनील भरतिया, नीरज जैन आदिनाथ पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीना सोनी भी मौजूद थी।