रेलवे भर्ती में 76 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
अलवर | शहरके नयाबास स्थित प्रगति इंस्टीट्यूट से रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल 76 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। संस्थान के निदेशक संदीप यादव ने बताया कि रेलवे भर्ती के विभिन्न बोर्ड के ग्रुप डी के परीक्षा परिणाम में 76 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। अभी अन्य बोर्ड के परिणाम आने शेष हैं।