पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पायलट की जयंती मनाई

पायलट की जयंती मनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानयुवा गुर्जर महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर महापंचायत के जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर गुर्जर एवं विजय धाबाई ने पूर्व मंत्री राजेश पायलट के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट ने सदैव सर्वसमाज एवं देशहित में कार्य किए थे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महेश गुर्जर, जल सिंह गुर्जर, सुरेश कंषाना, भारत गुर्जर, टिंकू, जयराम गुर्जर आदि मौजूद थे।