बीओबी शाखा का शुभारंभ
अलवर| बैंकऑफ बड़ौदा की गूंदपुर शाखा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख वीके जैन ने बैंक की जमा योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथि नांगल वाला इंडस्ट्रीज के सुभाष अग्रवाल एवं म.प्र. जेवीएल एग्रो फूड के एमसी पांडे थे। संचालन मुख्य प्रबंधक एससी अरोड़ा ने किया। शाखा प्रबंधक ने आभार जताया।