पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर दिन में तीन बार सफाई शुरू

बस स्टैंड पर दिन में तीन बार सफाई शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| रोडवेजके केंद्रीय बस स्टैंड पर अब दिन में तीन बार सफाई कार्य शुरू हो गया है। इससे यात्रियों एवं आगंतुकों को बस स्टैंड पर गंदगी नहीं मिलेगी। इससे पहले बस स्टैंड पर दिन में दो बार सफाई कार्य होता था। गत दिनों रोडवेज सचिव एमके बंसल ने बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर मुख्य प्रबंधकों को सफाई व्यवस्था में और सुधार लाने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री आते हैं। यात्री इधर-उधर गंदगी नहीं फैलाएं, इसलिए रोडवेज प्रशासन की ओर से बस स्टैंड पर विभिन्न जगह कचरा पात्र रखे हुए हैं। कई यात्री कचरा पात्र में गंदगी डालने के बजाय बस स्टैंड पर इधर-उधर डाल देते हैं। इससे बस स्टैंड पर सफाई होने के कुछ देर बाद ही गंदगी नजर आने लगती है। मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था को अधिक दुरुस्त करने के लिए दिन में तीन बार सफाई कार्य शुरू किया गया है।