- Hindi News
- पुराने मकान की मरम्मत के दौरान पट्टी टूटकर गिरने से युवक की माैत
पुराने मकान की मरम्मत के दौरान पट्टी टूटकर गिरने से युवक की माैत
अलवर| शहरके दीवान जी का बाग मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक पुराने मकान की मरम्मत के दौरान छत की पट्टी टूट गई। पट्टी मलबे में दबने से मकान मालिक का 21 वर्षीय बेटा दीपचंद कोली गंभीर रूप से घायल हो गया। सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दीपचंद (21)पुत्र गोकुल राम कोली निवासी दीवानजी बाग अपने पुराने मकान के कमरे की छत की मरम्मत के लिए खुदाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मकान की पट्टी भरभरा कर टूट गई। जिससे दीपचंद पट्टी एवं मलबे के नीचे दब गया। परिवारजन एवं पड़ोसियों ने मलबे को हटाया और दीपचंद को बेहोशी की हालत में सामान्य अस्पताल लेकर गए। दीपचंद के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर में कई जगह गहरी चोटें लगी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।