पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलव ट्रैक के पास शव मिला

रेलव ट्रैक के पास शव मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| कालीमोरीरेलवे फाटक स्थित सैयद बाबा की मजार के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई।

सुबह करीब दस बजे राहगीरों ने मजार पर स्थित बरगद के पेड़ के नीचे रेलवे ट्रैक की साइड में शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस एवं जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे सीमा से दूर होने के कारण शव को अरावली विहार पुलिस ने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवाया। एएसआई भगवान सहाय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जबकि 55 वर्षीय मृतक सैयद बाबा की मजार पर करीब आठ माह से रह रहा था। उसे लोग लालदास बाबा के नाम से पहचानते थे, मगर मृतक का वास्तविक नाम पते की शिनाख्त नहीं होने से शव को मोर्चरी में रखवाया है।