कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 14 को
अलवर | चंद्रप्रभुविकलांग कल्याण समिति की ओर से 14 15 फरवरी को जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। समिति के संरक्षक खिल्लीमल जैन ने बताया कि 14 फरवरी को पैरों की नाप ली जाएगी। 15 फरवरी को पैर लगाए जाएंगे। इस दैारान पूर्व में लगाए गए पैर कैलिपर्स की मरम्मत भी की जाएगी।