पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार घायल

स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | कचहरीरोड पर गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अरुणराज पुत्र हरिबाबू अवस्थी निवासी बली का दरवाजा गंभीर घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वैन को लेकर भाग गया। हादसे के बाद परिजन घायल अरुण राज को सामान्य अस्पताल ले गए, जहां से उसे रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में योगेंद्र शर्मा निवासी कचहरी रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।