पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिन बाद हुई मृतक की शिनाख्त

5 दिन बाद हुई मृतक की शिनाख्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| सामान्यअस्पताल की मोर्चरी में रखे शव की गुरुवार को पांच दिन बाद शिनाख्त हो सकी। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई रामनिवास ने बताया कि 8 फरवरी को गांव नांगल किथूर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया। गुरुवार को मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय मनोज पुत्र नरेंद्रसिंह निवासी नयाबास जय पलटन के रूप में हुई। इसके बाद मृतक की मां को शव सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मनोज मानसिक विक्षिप्त होने से कई दिनों से घर से गायब था।