- Hindi News
- स्वामी दयानंद जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा
स्वामी दयानंद जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा
आर्यकन्या विद्यालय समिति अौर रामजीलाल आर्य कन्या छात्रावास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 फरवरी को नंगली सर्किल के पास स्थित आर्य कन्या विद्यालय में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 191वीं जयंती मनाई जाएगी। समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह 9 बजे नंगली सर्किल के पास आर्य कन्या स्कूल से शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा को एडीजे प्रथम रीटा तेजपाल और एडीजे तृतीय अलका शर्मा ओऽम का झंडा दिखाकर रवाना करेंगी। शोभायात्रा मन्नी का बड़, पंसारी बाजार, होपसर्कस, त्रिपोलिया, अशोका टॉकीज, बस स्टैंड होती हुई वापस आर्य कन्या स्कूल पहुंचेगी। शोभायात्रा में घोड़े, शहीदों, देव यज्ञ, शिक्षा को बढ़ावा देने वाली, पर्यावरण संरक्षण, टूरिज्म इन इंडिया, आतंकवाद विरोधी, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं नारी शक्ति से जुड़ी झांकियों के अलावा आर्य कन्या स्कूल की छात्राओं द्वारा जूडो, डंबल, लेजियम, तलवार, फरसा भाले का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर को आर्य कन्या स्कूल में लंगर होगा।
आर्यसमाज की स्थापना : महर्षिस्वामी दयानंद सरस्वती ने 1857 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। वे आधुनिक भारत के महान चिंतक समाज सुधारक थे।