क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज
अलवर | अरावलीक्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को 12.30 बजे रोहतक अलवर के विजय मंदिर क्लब के बीच इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में विजय मंदिर क्लब ने आगरा को 22 तथा दूसरे में रोहतक ने अरावली क्रिकेट क्लब (सीनियर) को 13 रन से हराया। पहले सेमीफाइनल में विजय मंदिर क्लब ने 133 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आगरा की टीम 111 रन ही बना सकी। विजय मंदिर के मोहित मैन आफ दी मैच रहे। दूसरे सेमीफाइनल में रोहतक ने 115 रन का लक्ष्य रखा। एसीसी 102 रन ही बना सकी। रोहतक के गेंदबाज रितिक को मैन आफ दी मैच रहे। रोहिताश राठौड़ ने बताया कि समापन शुक्रवार को शाम चार बजे होगा। अतिथि विधायक बनवारी लाल सिंघल भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष संजय शर्मा होंगे।