शिविर में 14 यूनिट रक्तदान
युवाअंजुमन समिति की ओर से गुरुवार को सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 14 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर समिति मौलाना अनवर दीन मेवाती ने कहा कि अपने लिए तो प्रत्येक इंसान जीता है, मगर इंसानियत का तकाजा यह है कि दूसरों के लिए भी हमें जीना सीखना चाहिए जिससे समाज में नई जागृति लाई जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने में हम सब को आगे आना होगा ताकि रक्त की जरूरत पड़ने पर भटकना नहीं पड़े। इसलिए युवा अंजुमन समिति ने यह पहल शुरू की है। मेवाती ने कहा कि समाज के जो लोग ब्लड दान करने में झिझकते है, लेकिन ब्लड देने से शरीर में किसी प्रकार की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती है।
शिविर में समिति सचिव डॉ. असरूप खान, उपसचिव निजामुद्दीन भाई, कोषाध्यक्ष मुबीन खान, अब्दुल मजीद, असरुदीन खान, सचिन प्रजापत, हनीफ खान, अमजद खान, आमीन खान, याकूब खान, जफर अली, इस्लाम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
अलवर. युवा अंजुमन समिति के कार्यकर्ता सामान्य अस्तपाल में रक्तदान करते हुए।