पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर | दर्शनहॉस्पिटल सोसायटी की ओर से गुरुवार को अंबेडकर

अलवर | दर्शनहॉस्पिटल सोसायटी की ओर से गुरुवार को अंबेडकर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | दर्शनहॉस्पिटल सोसायटी की ओर से गुरुवार को अंबेडकर चौराहा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 में नि:शुल्क स्वाइन फ्लू मास्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ. केके शर्मा थे जबकि अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष डॉ. बीके सैनी ने की। इस मौके पर डॉ. केके शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बचाव के उपाय बताए। इस दौरान सोसायटी की ओर से स्कूली बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नि:शुल्क मास्क वितरित किए गए। इस अवसर पर नीरज जैन, भगवान खंडेलवाल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, शोभराज सैनी, प्रकाश गौड़, सियाराम शर्मा, प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।

विद्यार्थियों को मास्क वितरित