- Hindi News
- तीन दिवसीय गोविंद देव महोत्सव का आगाज आज से
तीन दिवसीय गोविंद देव महोत्सव का आगाज आज से
अलवर | महावरवैश्य सभा के तत्वावधान में बजाजा बाजार स्थित गोविंद देव मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय गोविंद देव महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महावर वैश्य सभा के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे मंदिर में गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। सुबह 8.30 बजे बजाजा बाजार स्थित गोविंद देव मंदिर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उद्योगपति निरंजन लाल डाटा झंडी दिखाकर शोभायात्रा काे रवाना करेंगे। शोभायात्रा बजाजा बाजार, होपसर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार, मन्नी का बड़, बस स्टैंड, विवेकानंद चौक, त्रिपोलिया होती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में घोड़े, ऊंट, मधुर स्वर लहरी बिखेरती बैंड, इस्कॉन मंदिर वृंदावन धाम की भजन मंडली मथुरा वृंदावन की झांकी होंगी। महोत्सव के दूसरे दिन 14 फरवरी को सुबह 8 बजे रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 15 फरवरी शनिवार को सुबह 8 बजे रामचरित मानस पाठ का समापन होगा। सुबह 9 बजे और दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।