कंपनी बाग में पानी की समस्या
अलवर | कंपनीबाग में पेड़-पौधों को पानी देने की समस्या रही है। इससे देखते हुए कंपनी बाग विकास समिति ने शहर विधायक को पत्र लिख कर बाग में पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। अध्यक्ष हरिश्चंद्र सैनी ने बताया कि पानी के कारण पेड़-पौधे सूखने लगे है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पानी की चार टंकियां कंपनी बाग में लगवाकर इन्हें टैंकरों से भरवाने की मांग की गई है। इन टंकियों पानी की व्यवस्था के लिए विधायक काटे से राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।