पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर| स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर

अलवर| स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से गुरुवार तक 23 हजार 820 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी हर्ष कुमार शर्मा ने बताया कि 109 विद्यार्थियों को भी काढ़ा पिलाया गया। इसके अलावा 19 हजार 974 लोगों का सर्वे भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू रोग के बचाव में आयुर्वेदिक काढ़ा कारगर है। काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे स्वाइन फ्लू होता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालयों के संस्था प्रधानों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने में सहयोग करने को कहा है।

23 हजार 820 लोगों को काढ़ा पिलाया