पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल में शॉर्ट सर्किट से दस्तावेज फर्नीचर राख

निजी स्कूल में शॉर्ट सर्किट से दस्तावेज फर्नीचर राख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| एनईबीथाना इलाके के मुल्तान नगर दिवाकरी में गुरुवार को ज्ञान ज्योति सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य कक्ष में बिजली फिटिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से प्रधानाचार्य कक्ष में रखे विद्यार्थियों के दस्तावेज, स्कूल रिकाॅर्ड सहित फर्नीचर जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य अमरेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि स्कूल कार्यालय में धुंआ उठ रहा है। इस पर वह मौके पर पहुंचा और प्रधानाचार्य कक्ष का ताला खोलकर देखा तो आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखी लकड़ी की अलमारी, कक्षा प्रथम से 12वीं तक के एसआर रजिस्टर, परीक्षाफल रजिस्टर, कैशबुक, प्रवेश फार्म, छात्रों अध्यापकों के उपस्थिति रजिस्टर, फर्नीचर सहित अन्य रिकाॅर्ड जला हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, आग विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से लगी है तथा मामला दर्ज कर लिया है।