बजट के बाद सुधरेगा बस स्टैंड : शर्मा
रोडवेजके भरतपुर जोनल मैनेजर रामगोपाल शर्मा ने कहा कि रोडवेज की बसें आपस में ही कंपीटिशन नहीं करें। एक बस के पीछे दूसरी बस चलने से आय नहीं बढ़ती है। वे सोमवार को मत्स्य नगर आगार के प्रशासनिक भवन में रोडवेज अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि बसों का टाइम टेबल इस तरह से बनाया जाए कि एक बस दूसरी बस के आगे नहीं चले। शेष|12पर
बसोंके संचालन की समय अवधि में गेप होने पर बसों को यात्री भी मिलेंगे। बैठक में अलवर आगार के मुख्य प्रबंधक मकबूल अहमद, मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक श्याम बिहारी कटारा, मत्स्य नगर आगार के प्रबंधक प्रशासन रामगोपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण किया।
बीएमएस ने दिया ज्ञापन
अलवर. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन (बीएमएस) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जीएम शर्मा को ज्ञापन दिया। क्षेत्रीय प्रमुख संजय चौधरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जोनल मैनेजर से रोस्टर प्रणाली लागू करने, रिमार्क वाले परिचालकों का मार्ग परिवर्तन करने, समय पर कर्मचारियों को वेतन दिलाने, डयूटी के दौरान भेदभाव नहीं करने बस स्टैंड की सड़क सही कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में रामलाल सैनी, रामकरण, योगेश विक्रम राठौड़ शामिल थे।