- Hindi News
- दिनदहाड़े शहर में दो मकानों के ताले तोड़े, लाखों के जेवरात नकदी चोरी
दिनदहाड़े शहर में दो मकानों के ताले तोड़े, लाखों के जेवरात नकदी चोरी
शहरमें दो दिन में चोरी की पांच घटनाएं हुई हैं। इससे पहले रविवार को भी शहर में सूर्य नगर न्यू दाऊदपुर में भी चोर दो सूने मकानों के ताले तोड़कर जेवरात सामान चोरी कर ले गए थे। बेलाका के पास शिव मंदिर में भी चोरी की घटना हुई है।
सूनेमकान निशाने पर: शहरमें चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। बुध विहार, फौजी कालोनी, सूर्य नगर न्यू दाउदपुर कॉलोनी में हुई घटनाओं के दौरान मकान सूने थे। लोगों का कहना है कि दिन में मकान की रैकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
लॉकर लगाने की थी तैयारी
प्रमोदशर्मा का कहना है उन्होंने बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे। दो दिन पहले दोस्त ने कहा भी था कि घर में लॉकर लगवा लो। लॉकर लाते, इससे पहले चोरों ने गहने साफ कर दिए।
दोघंटे के भीतर दिया अंजाम
चाेरोंने दोनों वारदातों को दो घंटे में अंजाम दिया। फौजी कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दोपहर 10 बजे तक उन्होंने प्रेमचंद के मकान पर ताला लगा देखा था। चारों ने 10 से दोपहर 12 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। प्रमोद शर्मा के मकान पर दोपहर 2 बजे तक पड़ोसियों ने ताला लगा देखा। यहां भी दो से साढ़े तीन बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया।
अलवर. चोरी की घटना की जांच करते पुलिसकर्मी।
अलवर. बुध विहार कॉलोनी में चाेरों ने इस अलमारी का ताला तोड़कर गहने निकाले।
भास्कर न्यूज | अलवर
शहरमें सोमवार को बुध विहार फौजी कॉलोनी में चोर दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात नकदी चुरा ले गए। दोनों वारदातें दिनदहाड़े हुई।
बुध विहार सी- ब्लॉक निवासी प्रमोद शर्मा उनकी प|ी विजय शर्मा सोमवार को मकान को ताला लगाकर स्कूल गए थे। दोनों टीचर हैं। प्रमोद की बेटी बेटा भी जयपुर गए थे। प्रमोद शर्मा का कहना है कि वह साढ़े नौ बजे और प|ी पौने दस बजे स्कूल गई। शाम को चार बजे प|ी घर पहुंची तो बाउंड्री के मैन गेट पर तो ताला लगा था लेकिन कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी बक्से के ताले भी टूटे थे। बक्से में सोने के दो हार, दो चेन, छह अंगूठियां, पायजेब, चांदी के सिक्के सहित करीब 22 तोले के गहने रखे थे, जिन्हें चोर ले गए। बक्से में उन्होंने दो ताले लगाए हुए थे। चोरों ने बक्से के दोनों ताले तोड़ दिए। घटना की रिपोर्ट शिवाजी पार्क थाने में दर्ज कराई गई है।
चारों ने दूसरी वारदात दो सौ