पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती की तलाश में जयपुर पुलिस ने दी दबिश

युवती की तलाश में जयपुर पुलिस ने दी दबिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। एनईबी थाने में युवक के परिजनों से पूछताछ करते जयपुर पुलिस।

भास्कर न्यूज|अलवर

जयपुरके बजाज नगर थाना इलाके से लापता हुई युवती की तलाश में जयपुर पुलिस ने साठ फुट रोड सहित कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने मामले में संदिग्ध युवक के परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस जयपुर लौट गई। जानकारी के अनुसार बजाज नगर थाना इलाके की रहने वाली एक युवती अगस्त में लापता हो गई थी। जयपुर पुलिस का कहना है कि साठ फुट रोड निवासी इम्तियाज पर युवती को बहलाकर ले जाने का शक है। पुलिस को दोनों के कॉल डिटेल भी हाथ लगे। इन्हीं कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने इम्तियाज के घर पड़ोसी के यहां जांच की। इस दौरान इम्तियाज घर पर पर नहीं मिला। पुलिस युवक की प|ी, मां छोटे भाई एक पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए एनईबी थाने ले गई। यहां पूछताछ करने के बाद महिलाओं को घर भेज दिया। इम्तियाज शादीशुदा है। उसके चार बच्चे भी है।