बाबा हमजा पीर के लिए पदयात्रा रवाना
अलवर. हमजा पीर के लिए रवाना हुई पदयात्रा में नृत्य करते पदयात्री।
अलवर|बीच कामोहल्ला स्थित शुक्ला की पाड़ी से सोमवार सुबह हरियाणा राज्य के घरसू गांव स्थित बाबा हमजा पीर स्थल के लिए पदयात्रा रवाना हुई। जत्थे में 24 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें 18 पुरुष 6 महिलाएं हैं। बाबा हमजा पीर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि श्वेता सैनी प्रधान योगेश सैनी ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। बैंड बाजे के साथ पदयात्री शहर के प्रमुख मार्गों से होते भगतसिंह चौराहे तक गए। यहां से पदयात्री हरियाणा राज्य घरसू गांव स्थित बाबा हमजा पीर स्थल के लिए रवाना हुए।