पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अलवर. ज्ञापन देने पहुंची महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी कार्यकर्ता।
अलवर|गणेश ग्वाड़ीमें अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष लीली यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दोनों अधिकारियों से मिला। महिला कांग्रेस ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन में पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर धरने की चेतावनी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में जीत कौर सागवान, रेखा चौधरी, सरला चौहान, सीमा तिवाड़ी, दीनबंधू शर्मा, चंदा जाटव, नीलम शर्मा, मधु जैन, फूलवती जाटव आदि मौजूद थीं।