पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है कंपनी बाग

अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है कंपनी बाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनीबाग में अव्यवस्थाएं होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो गया है। यह बात कंपनी बाग बचाओं समिति की बैठक में कही गई। साथ ही कंपनी बाग की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई। समिति के मुरारी पाराशर ने बताया कि बैठक में कहा गया कि उद्यान अधीक्षक की अनुपस्थिति के कारण अव्यवस्था फैल रही है। इन अव्यवस्थाओं के कारण असामाजिक गतिविधियां कंपनी बाग में शुरू हो गई हैं। असामाजिक गतिविधियों के साथ कंपनी बाग की सुंदरता को भी बदरंग किया जा रहा है। इसे बचाने के लिए प्रशासन से कंपनी बाग में व्यवस्था को सुचारू रूप देने की मांग की गई। बैठक में रोहित यादव, निशांत, सुनील, नितिन, अनिल, मदन आदर्श ने विचार व्यक्त किए।