मानवता की सेवा में लगाएं जीवन
अलवर|महाराष्ट्र सेआए निरंकारी संत रामचंद्र ने कहा कि हमें अपना जीवन मानवता की सेवा में लगाना चाहिए। वे सोमवार को थानागाजी में धर्मसभा में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। गुरु ही सच्चा पथ प्रदर्शक होता है। वह ही प्रभु मिलन का मार्ग बताता है।