कोटकािसम। बुखार से शनिवार को दो जनों की मौत हो गई। इससे चिकित्सा विभाग सकते में गया है। सीएचसी में डॉक्टर की कमी सहित कई अव्यवस्थाओं को लेकर कस्बेवासियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कस्बे में रोशन (50) पुत्र कहालु को पिछले 4 दिन से बुखार था, जिसकी शनिवार सुबह मौत हो गई। वही बंशी (70) पुत्र धूमी पिछले 7 दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने बताया कि राजकीय अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे नारनौल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
बुखार से दो की मौत की घटना के बाद कस्बेवासियों ने सीएचसी में डॉक्टर की कमी सहित अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया और चिकित्सा मंत्री के नाम एसडीएम बलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उधर, क्षेत्र में डेंगू रोगी िमलने के मामले में चिकित्सा टीम ने दवा का छिड़काव कराया।
सीएचसीसे रोगियों के दस सेंपल लिए गए हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जालम सिंह राठौड़ ने बताया कि हरियाणा में चिन्हित कोटकासिम के दो डेंगू रोगियों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं सीएचसी में आए रोगियों के आठ सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए जयपुर भेजा जाएगा। जांच के बाद ही क्षेत्र में रोग का पता लग सकेगा। क्षेत्र में टीम रोगियों पर नजर रखे हुए हैं।
(कोटकासिम. अस्पताल में प्रदर्शन करते लोग।)