पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दुष्कर्म, फिर रिश्वत

पहले दुष्कर्म, फिर रिश्वत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई के लिए एएसआई ने फरियादी से दस हजार रुपए मांग लिए। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने शनिवार को सम्मन-बास पुलिस चौकी इंचार्ज चिरंजीलाल चौधरी को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी से केस की फाइल भी जब्त कर ली।

मामला नौगावां के कलसावड़ा गांव का है। इस गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 17 सितंबर को एसीबी के एडिशनल एसपी पीयूष दीक्षित को बताया कि उसके भाई ने 14 सितंबर को उसकी प|ी से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास किया। जिसकी प्राथमिकी नौगांवा थाने में दर्ज की गई। मामले की जांच सम्मन-बास पुलिस चौकी इंचार्ज चिरंजीलाल चौधरी के पास थी। चिरंजीलाल ने कार्रवाई के लिए समय दीन से 10 हजार की रिश्वत मांगी।

बादमें सौदा पांच हजार में तय हुआ। एसीबी के एडिशनल एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता तीन हजार रुपये लेकर चौकी पहुंचा और इसी दौरान एसीबी की टीम ने एएसआई चिरंजीलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत के तीन हजार रुपए और केस की फाइल जब्त कर ली गई। आरोपी के हरसौली स्थित मकान पर भी टीम ने तलाशी ली।