- Hindi News
- शहर की मतदाता सूची में 7 हजार वोटर इधर उधर
शहर की मतदाता सूची में 7 हजार वोटर इधर-उधर
अलवर| नगरपरिषद चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूचियों की खामियों को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी आर्मी की ओर से नगर परिषद के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बीएलओ को घर- घर भेजकर सीमांकन के अनुसार नामों का उल्लेख नहीं करने को लेकर भी विरोध जताया गया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि शीघ्र ही मतदाता सूचियों की गलफत को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। आर्मी के पवन वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में नाम इधर-उधर होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
26 तक घर पूरा होगा भौतिक सत्यापन
एसडीएमने बताया कि आवेदन क्षेत्र सही करने, कुछ वोटरों को हटाने, नए नाम जुड़वाने के हैं। सभी आवेदनों की छंटनी की जा रही है। इसके बाद इनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए प्रगणक अपने -अपने वार्डों में घर-घर जाकर आवेदनों की जांच करेंगे। यह कार्य 26 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि मतदाता सूचियों में संशोधन का कार्य हो सके।
इसलिएहुई गफलत
इसबार नगर परिषद चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाई जा रही हैं। इसके लिए विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों को आधार मानकर नप के वार्डों की नई सूची तैयार की गई। इस दौरान वार्ड के क्षेत्र और मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में मान लिए गए, जिन्हें अब संशोधित करने की कवायद चल रही है। संशोधन का कार्य 30 सितंबर तक किया जाना है।
अलवर. प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।
अलवर. मतदाता सूचियों पर आई आपत्तियों और दावों काे निस्तारण के लिए जमा करते प्रगणक।
भास्कर न्यूज | अलवर
नगरपरिषद चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूचियों में करीब सात हजार मतदाताओं को लेकर गड़बड़ी है। इनमें से अनेक मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में हैं तो अनेक नाम है ही नहीं। मतदाता सूचियों की खामियों के चलते करीब 15 वार्ड खासे प्रभावित हैं, जिनको लेकर आपत्तियां दावे एकत्रित किए गए हैं, जिनके निस्तारण के लिए अब घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन का निर्णय लिया गया है।
आपत्तियां दावे वार्ड सभाओं में बीएलओ द्वारा लिए गए। मंगलवार को नगर परिषद सभागार में सभी पचास वार्डों के 215 बीएलओ ने इन दावे आपत्तियों की जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम डॉ. राजेश गोयल को दी और वार्ड सभाओं में भरे गए आवेदन सौंपे। मतदाता स