परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27
अलवर| राजर्षिकॉलेज में नवंबर, दिसंबर 2014 के सेमेस्टर फॉर्म भरे जा रहे हैं। प्राचार्य डी सी गुप्ता ने बताया कि वाणिज्य स्नातक और स्नातकोत्तर की समस्त कक्षाओं और बीबीए कक्षाओं की परीक्षा फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। जिन विद्यार्थियों की इन कक्षाओं में बैक आई हैं वे भी परीक्षा फार्म भरकर अंतिम तिथि तक लेखा शाखा में जमा कराएं।