एएसपी से मिली अखैपुरा की महिलाएं
अलवर|घोड़ाफेर चौराहेके समीप स्थित राजपूत छात्रावास के एक छात्र द्वारा महिला से छेड़छाड़ के विरोध में अखैपुरा की महिलाएं मंगलवार को पार्षद धर्मेंद्र मीणा के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने एएसपी राजेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रावास को वहां से स्थानांतरित किए जाने की मांग की। गौरतलब है कि सोमवार को छात्रावास के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। झगड़े की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भी वज्र वाहन और पुलिसकर्मी छात्रावास के बाहर तैनात रहे।