पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राव तुलाराम का शहीदी दिवस मनाया

राव तुलाराम का शहीदी दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने आए समाज के लोग।

भास्कर न्यूज | अलवर

रावतुलाराम सेवा समिति की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का 151वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर राव तुलाराम सर्किल पर श्रमदान के बाद विचार गोष्ठी रखी गई। कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव थे। विचार गोष्ठी में सचिव विजयपाल यादव ने राव तुलाराम के जीवन आदर्श उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए कामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शहर यादव महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, सचिव आेमवीर यादव, यादव सभा-युवा के राजपाल यादव, अमर सिंह, दुष्यंत सिंह, पंडित अमित शर्मा, हर्ष सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर राहुल डांगी, एसआर यादव, जितेंद्र यादव, मुकेश, गजराज, दिनेश, आदर्श किशोर यादव, रवींद्र सिंह, राहुल गुप्ता, सोनू गोपालिया, रितेश गर्ग, सुभाष चौहान, सहित अनेक लोग मौजूद थे।