पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंसी जोर की बजाई रे नंदलाल...

बंसी जोर की बजाई रे नंदलाल...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नानीबाई रो मायरो की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि बेटी के ससुराल से संदेश मिलते ही नरसी ने अपनी बेटी नानीबाई के मायरे की तैयारी शुरू की। उनकी मदद करने कोई आगे नहीं रहा था। उनका भगवान के प्रति उनका दृढ़ विश्वास था कि वे ही मदद करेंगे। गांव की टूटी फूटी गाड़ी, बूढ़े बैल साधु-संतों के साथ वे मायरा लेकर बेटी के गांव पहुंचे। बेटी आकर पिता से मिली। फिर ससुराल वालों के पास पहुंची तो उन्‍होंने पूछा कि उसके पिता मायरे में क्या-क्या लाए हैं। नानी बाई फिर पिता के पास पहुंची और उसने पिता से वही सवाल किया।

आजनिकलेगी शोभायात्रा

अग्रवालमहासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह 10.30 बजे अग्रवाल भवन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से बाल कथा वाचक जया की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अग्रवाल कंपनी बाग के सामने स्थित मंगल परिणय पहुंचेगी। दोपहर में नानी बाई रो मायरो कथा के बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

अलवर. नानी बाई को मायरो की कथा के दौरान कृष्ण की गोपी बन श्रद्धा के साथ इस तरह नाच उठे श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | अलवर

भजनबंसी जोर की बजाई रे नंदलाल...बाल व्यास जया ने जैसे ही इस भजन की प्रस्तुति दी, माहौल भक्ति में डूब गया। बच्चों से लेकर बड़े तक नृत्य कर रहे थे। ऐसा लगा जैसे वे श्रद्धा में कृष्ण की गोपियां बन गए हो। मौका था अग्रवाल महासभा की ओर से अग्रसेन जयंती समारोह के तहत नारायण सेवा संस्थान ट्रस्ट के सान्निध्य में मंगल परिणय में चल रही नानी बाई रो मायरो कथा का। कथा वाचक जया ने कथा की शुरुआत ही भजनों से की। उन्होंने भक्त के वश में है भगवान, नरसी मोडिया ने घेर-घेर लाव सहित कई भजन सुनाए। कथा को जया ने ठेठ मारवाड़ी शैली में प्रस्तुत कर सरल तरीके से लोगों को समझाया।

सहीसमय पर किए गए दान से होता है कल्याण

कथामें बाल व्यास जया ने कहा कि सही व्यक्ति और सही समय पर किया गया दान समाज के कल्याण का कारण बनता है। दान करने वालों को व्यक्ति को भगवान सुफल देता है। इसके लिए उन्होंने द्रोपदी की कथा का वृतांत सुनाया। जिसमें द्राेपदी ने संत की मदद की। उस मदद का फल उसे चीरहरण के समय मिला। उन्होंने ईश्वर पर विश्वास रखने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर भी जोर दिया।