पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 रुपए में महीनेभर आरओ का पानी

60 रुपए में महीनेभर आरओ का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठूमरपंचायत समिति के खेड़ली-कठूमर क्षेत्र में 15 गांवों में मीठे पानी की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के आदेश पर 19 आरओ प्लांट की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। इसके लिए जलदाय विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्लाराम गर्ग ने बताया कि विधायक मंगलराम कोली कि अभिशंषा पर क्षेत्र के 15 गांव जिनमें रूपवास ठेकड़ी, खेड़ा तर्फ बहतू, इमरती का बास, भोजपुरा, पीतमपुरा, कानेटी, मंगोलाकी, शेखपुरा, दारोदा, सहजपुरा, बराड़ा, गंजपुर, नूरपुर आदि में आरओ प्लांट मंजूर किए गए हैं। गांवों में मीठे पानी की समस्या के लिए राज्य सरकार द्वारा आरओ प्लांट लगाने की योजना बनाई है। जिसमें जिले के 27 गांवों का चयन किया गया है। इसमें से कठूमर विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों का चयन किया गया है। आरओ के एक प्लांट की लागत करीब 34 लाख रुपए होगी। कठूमर क्षेत्र में करीब साढ़े छह करोड़ रुपए खर्च होंगे। सहायक अभियंता महेंद्र मीणा ने बताया कि आरओ प्लांट में ट्यूबवैल द्वारा आए पानी को आरओ प्लांट से फ्लोराइड अन्य लवणों से मुक्त किया जाएगा। इसके बाद गांव में पानी के लिए प्रत्येक परिवार को साठ रुपए प्रति माह का एक कार्ड बनेगा। इससे वह परिवार प्रतिदिन बीस लीटर पानी ले सकेगा। इस योजना से लोगों की खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी।