मेले में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
माजरीकलां. खोहर में कबड्डी प्रतियोगिता को शुरू कराते रैफरी।
माजरीकलां | खोहरगांव स्थित बाबा गरीबनाथ आश्रम पर मेले के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। निर्णायक मोरमुकुट यादव ने बताया कि मेले में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत संजू नाथ ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित दूर-दराज की 20 टीमें पहुंची। जिन्हें दो ग्रुपों में विभाजित कर मैच कराए जा रहे हैं। पहले राउंड में कायसा, बापूड़ा, अांकेड़ी मदनपुर, मांचल, कोरियावास, रैवाणा, खोहर, बसई गांव की टीमों ने रोमांचक मुकाबलों में तलवाना, शिवदान सिंहपुरा, बंथला, डूमरोली, जखराना, मिलकपुर, मांचल ए, रैवाणा बाबा रामस्वरूप दास टीमों को हराया। मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों से दर्शक पहुंचे। बुधवार को मेले पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। सुबह 11 बजे से सत्संग रात को बाहर से आए हाथ रस कलाकार सांग प्रस्तुत करेंगे।