पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में भगतसिंह की याद, बाहर नारेबाजी

समारोह में भगतसिंह की याद, बाहर नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगतसिंह के जन्मदिन पर कला कालेज में आयोजित समारोह विवादों के बीच संपन्न हुआ। मुख्यवक्ता के रूप में आए किसान नेता पूर्व विधायक अमरा राम का भाषण भी हुआ, नारेबाजी भी चलती रही और कॉलेज प्रशासन छात्रों के बीच रस्साकशी भी। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को भी पहुंचना पड़ा।

ऑड इंडिया यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष अरूण सैनी जिला प्रवक्ता शचींद्र कौशिक ने भगत सिंह जयंती पर कला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्बारा व्यवधान डालने की निंदा की है। उनका कहना है कि कार्यक्रम नारेबाजी, शोर शराबा, अतिथि से अभद्र व्यवहार करना पूर्व नियोजित था। इस तरह की घटना शहीदों का अपमान है।

एसएफआई ने शनिवार को कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान हुई घटना की निंदा की है। जिला सचिव लेखराज तंवर ने बताया कि एबीवीपी और समर्थक छात्रों ने शहीदों का घोर अपमान किया है इसलिए कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने छात्रसंघ परामर्शदाता डॉ. नरेंद्र शर्मा पर अतिथियों के साथ दुर्व्यवहार करने और संचालन कर रहे आशीष शुक्ला और हेमा देवरानी पर वक्ताओं की आजादी पर अंकुश लगाने का आरोप भी लगाया।

अलवर। कला कॉलेज में संबोधित करते किसानसभा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमराराम।

एक मैसेज पर निकल गए व्याख्याता

कार्यक्रमस्थल स्टाफ रूम में समारोह शुरू होने के बाद जब प्राचार्य बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने के लिए गई तो उसके कुछ देर बाद एक-एक करके व्याख्याताओं ने कार्यक्रम स्थल को छोड़कर बाहर जाना शुरू कर दिया।

कॉलेज को भारी पड़ा भगतसिंह का प्रोग्राम

बाबूशोभाराम राजकीय कला कॉलेज को शनिवार को भगतसिंह की जन्मतिथि कार्यक्रम का आयोजन भारी पड़ा। कार्यक्रम की शुरूआत से लेकर अंत तक प्राचार्य सहित स्टाफ को एबीवीपी एवं अन्य छात्रों का भारी विरोध झेलना पड़ा और कार्यक्रम में कई बार गतिरोध पैदा हुआ। नगर मंत्री कुलदीप सैनी का कहना है कि एबीवीपी प्रत्याशी मनीष भेड़ी के साथ चुनाव में हुई धांधली में लिप्त व्याख्याताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान जिला संयोजक जीतू गुर्जर, अमित शर्मा, चिंटू गुर्जर, साहिल रैणा , सतवीर पटेल, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर मत्स्य यूनिवर्सिटी संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु चावड़ा का कहना था कि कॉलेज प्रबंधन ने