पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनिल अध्यक्ष कमलेश मुख्य सचिव निर्वाचित

अनिल अध्यक्ष कमलेश मुख्य सचिव निर्वाचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. अध्यक्षपद पर निर्वाचित अनिल कुमार गुप्ता मुख्य सचिव पद पर निर्वाचित कमलेश कुमार गुप्ता समर्थक व्यापारियों के साथ।

अलवर. कृषिउपज मंडी के व्यापारिक संगठन केडलगंज व्यापारिक संचालन समिति के शनिवार को हुए चुनाव में अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता मुख्य सचिव चुने गए। दोनों पदों पर प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला रहा। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में 411 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें से तीन मत निरस्त हुए। कुल 408 वैध मतों में से अनिल कुमार गुप्ता को 219 मत एवं ब्रजभूषण गुप्ता को 189 मत मिले। इस तरह अनिल कुमार गुप्ता ने 30 मतों से विजय प्राप्त की। मुख्‍य सचिव पद के लिए 411 मतों में से सात निरस्त हुए। कुल 404 मतों में से कमलेश कुमार गुप्ता को 238 मत मिले जबकि रामावतार गुप्ता को 166 मत मिले। कमलेश कुमार 72 मतों से विजय रहे मतदाता सूची में कुल 413 सदस्य शामिल हैं। इसमें से दो मतदान करने नहीं आए। ब्रजभूषण गुप्ता अब तक अध्यक्ष पद पर थे।

65साल में पहली बार पड़ोसी प्रतिष्ठानों के व्यापारी बने अध्यक्ष मुख्य सचिव : व्यापारियोंने दावा किया कि समिति के 65 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो पड़ोसी दुकानदार अध्यक्ष मुख्य सचिव पद पर चुने गए हैं। अध्यक्ष पद पर चुने गए अनिल कुमार गुप्ता का प्रतिष्ठान एफ-ब्लाक में 5 नंबर का है। मुख्य सचिव पद पर चुने गए कमलेश गुप्ता का प्रतिष्ठान एफ ब्लाक में ही 4 नंबर का है।